काले धन मुद्दे पर चुनाव आयोग का कड़ा रूख

black money
नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर उनसे नकद लेन-देन से बचने को कहा है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावों के दौरान बड़ी मात्रा में नकद राशि अपने साथ लेकर चलने से मना किया है। आसन्न विधानसभा चुनावों में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से आयोग ने यह कदम उठाया है।

आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा तथा मणिपुर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पत्र लिखा है। इस संदर्भ में आयोग ने उन कदमों को जिक्र किया है जो उसने चुनावों के दौरान काले धन के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिये उठाया है। चुनाव आयोग ने 26 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा है कि चुनावों में शुद्धता को बनाये रखने तथा खासकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये राजनीतिक दलों को यह सलाह दी जाती है।

वे नकद लेन-देन से बचे और वे अपने पदाधिकारियों, एजेंट तथा उम्मीदवारों को बड़ी मात्रा में नकद राशि नहीं ले जाने का निर्देश दें। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवारों को अपने चुनावी खर्चो के लिये अलग बैंक खाता खोलना चाहिए और इस संबंध में वे सभी व्यय इसी बैंक खाते से करें। अपने पास खर्च किये गये रूपये का हिसाब रखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+