पीएम की सभी दलों से लोकपाल बिल पास कराने की अपील

लोकपाल में सीबीआई के मामले पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि सीबीआई बिना किसी दखल के काम करे। जिस वजह से सीबीआई को लोकपाल बिल के दायरे में नहीं लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई आयुक्त की नियुक्ति पर भी कोई संशय नहीं किया जाना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि केवल लोकपाल बिल बनाने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं किया जा सकता है। अगर हम सरकार द्वारा चुनी हुई सरकार पर विश्वास नहीं कर सकते हैं तो लोकपाल पर कैसे विश्वास कर सकते हैं। हमें ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनानी चाहिए जो हमारे पूरे तंत्र को ही नुकसान पहुंचा दिया जाए।
संसद में लोकपाल बिल पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने सरकार का रुख साफ कर दिया। जिसमें सीबीआई को लोकपाल बिल के दायरे में नहीं लाया जा सकता है। लोकायुक्त के मामले पर पीएम ने कहा कि इसका फैसला राज्य सरकारों को ही फैसला करने का हक होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी राजनीतिक दल लोकपाल बिल को पास करने में सरकार का सहयोग करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications