अन्‍ना ने भरी हुंकार, कहा कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे

Anna Hazare
मुंबई/नई दिल्‍ली। लोकसभा में बढ़े हुए शीतकालीन सत्र में आज से लोकपाल बिल पर चर्चा शुरू होगी। अपने बिल को पास करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह तैयार है, लेकिन उसके विरोध में अन्‍ना हजारे एक और अनशन पर आज बैठने जा रहे हैं। यह अनशन मुंबई में होगा, जिसके समानान्‍तर दिल्‍ली के रामलीला मैदान में हजारों लोग प्रदर्शन करेंगे। इन सभी गतिविधियों को लेकर हम आये हैं आपके सामने लाइव अपडेट लेकर।

मुंबई-

4:00 बजे। अन्‍ना हजारे ने मुंबई में अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में वो घूम-घूम कर कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। उन्‍होंने कहा कि यूपीए सरकार ने उन्‍हें धोखा दिया है वो नहीं चाहती कि देश से भष्‍टाचार खत्‍म हो। इसीलिए कमजोर लोकपाल बिल लोकसभा में पारित करने पर जोर दे रही है।

2:00 बजे। अरविंद केजरीवाल ने मंच से कहा कि पिछली बार भी सरकार ने धोखे से अनशन तुड़वाया था, और अब फिर से प्रयास कर रही है। सरकार जो बिल पास कराने के लिए प्रयासरत है, वो सरासद संसद का अपमान है।

नई दिल्‍ली से-

1:15 बजे। संसद में कपिल सिब्‍बल ने कहा कि अगर विपक्षी दल की वजह से लोकपाल बिल संसद में पास नहीं हुआ, तो देश उन्‍हें कभी माफ नहीं करेगा।

मुंबई से-
1:00: बजे। अन्‍ना हजारे एमआरडीए मैदान पहुंच चुके हैं। यहां पर किरण बेदी, मनीष सिशोधिया और अरविंद केजरीवाल स्‍टेज पर तिरंगा लहरा रहे हैं। लोगों का उत्‍साह बढ़ता दिख रहा है, लेकिन संख्‍या उम्‍मीद से कम दिखाई दे रही है।

नई दिल्‍ली से-
12: 30 बजे। नारायण सामी के बाद विपक्ष नेताप्रतिपक्ष सुषमा स्वराज को बोलने का मौका मिला जिन्होंने सरकारी लोकपाल बिल की धज्जियां उड़ाना शुरू की है। फिलहाल उनका वक्तव्य अभी भी सदन में जारी है।

12: 20 बजे। संसद में लोकपाल बिल पर बहस शुरू। इस बिल पर बहस की शुरूआत प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायण सामी ने की जिन्होंने सरकारी बिल को मजबूत बताया।

11:05 बजे। प्रशांत भूषण और शांति भूषण की अगुवाई में सैंकड़ों लोग रामलीला मैदान पहुंचे, जहां एक स्‍क्रीन पर अन्‍ना के अनशन का और दूसरी स्‍क्रीन पर संसद की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्‍ट दिखाया जा रहा है।

11:00 बजे। संसद की कार्यवाही शुरु हुई। स्‍पीकर ने कहा कि लोकपाल पर बहस 2 बजे शुरू होगी।

मुंबई से-

10:49 बजे। मुंबई के एमएमआरडीए में लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। उधर नई दिल्‍ली में राजनेता भी संसद भवन पहुंच चुके हैं, जल्‍द ही शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होगी।

10:16 बजे। अन्‍ना अपने रथ पर सवार हो गये हैं, यहीं से अन्‍ना के पीछे भीड़ के जुटने की पूरी संभावना है। अन्‍ना का काफिला मीठी बाई कॉलेज होते हुए एमएमआरडीए जाएगा।

10:15 बजे। अन्‍ना हजारे अपने फूलों से सजे रथ पर सवार हो गये हैं, यहां से वो एमएमआरडीए मैदान के लिए रवाना होने वाले हैं।

9:50 बजे। अन्‍ना हजरे, अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी व अन्‍य ने महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया।

9:30 बजे। बांद्रा के पास पहुंचते वक्‍त उन्‍हें समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये। जिस वजह से उनकी यात्रा कुछ देर तक बाधित रही।

सुबह 9 बजे। अन्‍ना हजारे पीडब्‍ल्‍यूडी के गेस्‍ट हाउस से अनशन स्‍थल के लिए निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+