महज 50 रुपए के लिए ढाबा मालिक ने की युवक की हत्या

Ghaziabad: Eatery owner kills customer over Rs 50 bill
लखनऊ। प्रदेश में अब लोगों की जान पचास रुपये से भी सस्ती है गाजियाबाद के विजय नगर में ऐसी ही एक घटना हुई जिसने पुलिस व लोगों के होष उड़ा दिए। इलाके एक टाबा पर रिंकू नाम का व्यक्ति खाना खाने आया उसी दौरान ढाबा मालिक व उपरोक्त व्यक्ति में पचास रुपये को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि ढाबा मालिक जयवीर ने उसके पेट में चाकू मार दिया जिससे रिंकू की मौत हो गयी।

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क देखकर पुलिस को मुष्किल में डाल दिया। वर्तमान दौर में लोगों की जान दिन प्रतिदिन सस्ती होती जा रही है। गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने दूसरे को महज पचास रुपये के लिए मार दिया हत्या करने के बाद गिरफ्तार आरोपी ने झगड़े की वजह कुछ और बतायी तथा कहा कि मरने वाले ने स्वयं विवाद किया था वह खाने के पैसे नहीं दे रहा था मांगने पर वह लड़ने पर उतारू हो गया तथा झगड़े में उसे चाकू लग गया और उसकी मौत हो गयी।

हालांकि रिंकू के साथ आए व्यक्ति का कहना था कि खाने के बाद रिंकू ने खाने का बिल 200 रुपए अदा किए लेकिन ढाबा मालिक 50 रुपए अधिक मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने रिंकू पर हमला कर दिया। रिंकू के पेट में कई बार वार किएजाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि बाद में पुलिस ने आकर रिंकू को चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी जयवीर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर झगड़ा किसने शुरू किया और हत्या की वास्तविक वजह क्या थी क्या हत्या पचास रुपए के लिए ही की गयी या फिर हत्या की वजह कुछ और थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+