अनशन से पहले संत ध्यानेश्वर की समाधि पर जायेंगे अन्ना
मुंबई।
कुर्ला कंप्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में तीन दिवसीय अनशन के लिये अन्ना हजारे कल यहां पहुंचेंगे। इससे पहले वे रास्ते में ही संत ध्यानेश्वर समाधि का दर्शन करने जाएंगे। उनके सहयोगी दत्ता अवारी ने कहा कि अन्ना कल रालेगण सिद्धि से मुंबई के लिये दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से रवाना होंगे। रास्ते में वह पुणे के नजदीक आलंदी में संत ग्यानेश्वर समाधि का दौरा करेंगे। id="toptextpromo">इसके
बाद वह मुंबई पहुंचेंगे और रात बांद्रा में सरकारी अतिथि गृह में ठहरेंगे। मुंबई मेट्रोपोलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के 48 हजार वर्गमीटर में फैले मैदान में 60 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हो सकते हैं। बहरहाल, रैली के लिये 20 हजार वर्गमीटर और पार्किंग के लिये दस हजार वर्ग मीटर मैदान किराये पर दिया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>एमएमआरडीए
ने पंडाल खड़ा करने के लिये 26 दिसम्बर की तारीख तय की है और 30 दिसम्बर को इसे हटाने की तारीख है। टीम अन्ना ने किराये के तौर पर 7.78 लाख रुपये दिये हैं और रैली के लिये 5.29 लाख रुपये धरोहर राशि अदा किये हैं। तैयारियों जोरों पर है। आईएसी के सूत्रों ने कहा कि धरना स्थल पर प्रसाधन से जुड़ा हुआ एक कमरा हजारे को मुहैया कराया जायेगा जिसमें एक खटिया होगी और वहां गर्म पानी की आपूर्ति लगातार की जाएगी। गांधीवादी नेता को ठंड लग गई है और फिलहाल वह अपने गांव में हैं। आईएसी के वालंटियर और आर्किटेक्ट एन श्रीनिवास स्टेज का प्रारूप तैयार करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications