सुल्तानपुर में चपरासी ने की प्रिंसिपल की हत्या

तभी गेट के पास घात लगाये बैठे उनके चपरासी जितेन्द्र शुक्ला ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उन पर गोलियां चला दी। अग्रवाल ने बताया है कि प्राचार्य सिंह ने मौके पर ही दमतोड़ दिया, जबकि सुरेश की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सिंह की पत्नी ने चपरासी जितेन्द्र शुक्ला के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।
प्राचार्य की पत्नी कोकिला सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में विद्यालय के ही एक क्लर्क पर पहले से धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर आला अधिकारियों के अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति भी पहुंच गए हैं। घटना के बाद से शहर में सनसनी फैल गई है।












Click it and Unblock the Notifications