कांग्रेस ने ही दिया जनता को घोटाला उजागर करने का अधिकार: राहुल

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने देश में फैले भ्रष्टाचार को सामने ला दिया है और इसमें लिप्त लोगों को सजा दिलाने के लिये भी काम कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा पिछड़ों को मिले 27 प्रतिशत आरक्षण के कोटे में मुसलमानों को 4.5 प्रतिशत दिये जाने के बाद पहली बार प्रदेश आये श्री गांधी ने कहा कि यदि देश के लोगों को सूचना का अधिकार नहीं मिलता तो भ्रष्टाचार और घोटाले बंद कमरे में कैद रह जाते।
श्री गांधी ने कहा कि सांसदों और विधायकों को तो किसी मामले में पूरी सूचना मिल जाती थी लेकिन आम जनता इससे वंचित थी। केन्द्र सरकार ने देश की जनता को यह अधिकार दिया कि वह किसी भी तरह की सूचना अब ले सकती है। उन्होंनें कहा कि चुनावों में अन्य पाॢटयां सिर्फ वायदे करती हैं लेकिन कांग्रेस देश की जनता को अधिकार देती है।
श्री गांधी ने कहा कि सूचना के अधिकार के बाद केन्द्र सरकार का दूसरा कदम गांव के गरीब बेरोजगारों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत एक सौ दिन रोजगार देने का अधिकार दिया। देश के कांग्रेस शासित राज्यों के गांवों के बेरोजगार मनरेगा से कम से कम बारह हजार रूपया साल में कमा रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की मु यमंत्री मायावती को मनरेगा से फायदा दिखायी नहीं देता।
उन्होंनें बसपा के साथ आज भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने 'शाइङ्क्षनग इंडियाÓ का नारा दिया था। श्री गांधी ने कहा कि पिछले 22 साल से जाति और धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी की सरकारों ने उत्तर प्रदेश के विकास को रोक दिया। दूसरे राज्यों की तुलना में यह राज्य पिछड़ता गया जबकि अन्य राज्य तरक्की करते गये।












Click it and Unblock the Notifications