भाजपा की जनविश्वास रैली कल जालंधर में

जनविश्वास रैली के संयोजक तथा पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता मनोरंजन कालिया ने आज यहां बताया कि पार्टी ने कल होने वाली इस रैली के लिए सभी इंतजाम कर लिये हैं। हमें उम्मीद है कि पूरे पंजाब से तकरीबन दो लाख लोग इस रैली में शामिल होंगे। कालिया ने यह भी कहा कि रैली स्थल पर सभी इंतजाम किये गए हैं।
इनमें पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, खाने की व्यवस्था, पानी और सार्वजनिक उपयोगिता वाले अन्य चीजों की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर नेताओं के बैठने के लिए दो मंच तैयार किये गए हैं। एक मंच राष्टीय नेताओं, विधायकों और कोर ग्रुप के सदस्यों के लिए है, जबकि दूसरा मंच पार्टी के राज्य पदाधिकारियों और अन्य के लिए तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications