बेटी पर बुरी नियत रखने वाले की हत्या की

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 17-18 दिसम्बर की रात करीब 1 बजे अमित पुत्र कृष्ण कुमार वासी गांव बहल्बा की हत्या कर दी थी। आरोपी ने कहा है कि अमित उसकी लड़की पर बुरी नियत रखता था, जिसके चलते उन्होंने अमित को मार डाला। शुक्रवार दोपहर बाद अमित को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस की तरफ से आरोपी के पुलिस रिमांड की दरखास्त पेश की गई। यहां बता दें कि गांव सिवाना में अपने मामा के घर पर रहने वाले अमित की 17-18 दिसम्बर की रात को हत्या कर दी गई थी, जिसके संदर्भ में उसके मामा कर्मवीर पुत्र छोटूराम की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302, 201, 120 / 34 के अंगर्तत बेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 286 दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications