औलाद की चाहत में ली औलाद की जान

Murder
मुजफ्फरनगर। वैज्ञानिक कम्प्यूटरराइज युग में अंध विश्वास लोगों में इस कदर कायम है कि आज भी लोग तांत्रिक के झांसे में आकर औलाद की चाहत में मासूमों की बलि देने से नहीं चूक रहे है जिसका जीता जागता उदाहरण जनपद में उस समय देखने को मिला जब एक परिवार ने अपने यहां औलाद न होने की चाहत में तांत्रिक के बहकावे में आकर एक चार साल की बच्ची की बलि चढा दी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बलि चढी बच्ची के शव को कई टुकडों में बरामद कर लिया शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बच्ची का शव मिलने से बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जनपद के थाना छपार क्षेत्र के ग्राम नंगला खोजा निवासी मोमिन की 4 वर्षीय पुत्री मेविश विगत 7 दिसम्बर को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी जिसको परिजनों ने आसपास काफी तलाशा किया लेकिन मेविश का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में मेविश के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी।

पुलिस ने मेविश के रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही महरूबी पत्नि शकील, शकील की पुत्रवधु महरूनी पत्नि हुसैन व बेटे तनवीर व कलीम को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन जब पुलिस गिरफ्त में उक्त सभी ने कुछ नहीं बताया तो पुलिस ने आरोपियों से सख्ताई बरते हुए पूछताछ की तो दूध का दूध और पानी का पानी होना शुरू हो गया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तांत्रिक के कहने पर घर का चिराग पाने की खातिर मेविश का अपहरण कर उसकी बलि चढायी है।

बताया जाता है कि शकील के तीन बेटे मौ. हुसैन, तनवीर व कलीम है तीनों की शादी हो रखी है लेकिन तीनों बेटों में से किसी को भी संतान नहीं है जिसके कारण शकील ने नीम हकीम से लेकर होशियार से होशियार डाक्टरों को अपनी पुत्रवधुओं व पुत्रों को दिखाया लेकिन कुछ नहीं हुआ तो शकील हाकर एक तांत्रिक के पास गया जहां पर तांत्रिक ने शकील को बच्चे की बलि देने की बात कहते हुए बताया कि यदि वह बच्चे की बलि देता है तो उसके घर का चिराग जल जायेगा और फिर उसके यहां संतान उत्पन्न होगी और शकील तांत्रिक के कहने में आ गया।

जिस पर शकील ने मेविश का अपहरण कर संतान पाने की खातिर उसकी बलि चढा दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम कैंदकी निवासी संजय त्यागी के खेत में से 6 टुकडों में अपहृत मेविश का शव बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके से तांत्रिक क्रिया का कुछ सामान भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों को आनन फानन में नर बलि चढाने के मामले में जेल न भेजकर आरोपियों को रंजिश के आधार पर हत्या किये जाने के मामले में जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि शकील द्वारा संतान पाये जाने की खारित बच्चे की बलि चढाने की यह पहली घटना नहीं है। चार वर्ष पहले भी शकील ने गांव के ही मूसाहिद पुत्र रिजवान की बलि चढायी थी जिसमें भी शकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जाता है कि घटना का खुलासा होने से दो दिन पूर्व ही शकील ने कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+