यूपी: नाव डूबने से आठ बच्चों की मौत

गांव वालों के अनुसार नदी के दूसरी ओर घास व पड़ों की लकडिय़ां मिल जाती हैं जिसके लिए बच्चे नदी पार लकडिय़ां लेने गए थे। बच्चे एक नाव के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नाव में कुछ पानी भरा हुआ था। बच्चों ने दूसरी नाव करने का इरादा किया लेकिन नाविक ने नदी पार करा देने का वायदा किया जिस पर बच्चे नाव में सवार हो गए। नाव पर करीब २० बच्चे सवार होकर राप्ती नदी पार कर रहे थे। नाव लगभग नदी पार कर चुकी थी और किनारे पर पहुंचने ही वाली थी तभी नाव में पानी भरने लगा और बच्चों ने नाविक को पानी भरने की बात बतायी।
जिससे नाविक धबरा गया और नाव संतुलन खो बैठा। नाविक के संतुलन खोने के कारण नाव राप्ती नदी में पलट गयी। जिससे नाव में सवार सभी बच्चे नदी में डूब गए। बच्चों के शोर की आवाज सुनकर गांव वाले उन्हें बचाने को दौड़े ग्रामीणों और नाविकों ने मिलकर बच्चों को बचाया। नाव पलटने से आठ बच्चे डूब गये जबकि शेष तैर को बचा लिया गया। पुलिस के आने तक ग्रामणों ने मिलकर सात शवों को बाहर निकाल लिया जिसमें सीमा (13), धनुश्री(16), प्रदीप(12), रानी(9), रिन्की(12), सविता(10) और अजीत(14) के शवों को निकाल लिया गया है जबकि एक शव की तलाश की जा रही है। मरने वाले बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications