चुनाव आयोग आज कर सकता है पांच राज्यों के चुनाव तिथि का ऐलान

Poll
नई दिल्ली। आज एक बड़ी खबर दिन के किसी भी वक्त आ सकती है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव किन तारीखों में होंगे इस बात से पर्दा आज चुनाव आयोग उठा सकता है। वो किसी भी आज इस बात का ऐलान कर सकता है।

आपको बता दें कि यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में एक साथ चुनाव कराने की बात चल रही है। चुनाव आयोग की ओर से इन राज्यों में एक दौरा हो चुका है। इन सभी राज्यों में से यूपी विधानसभा चुनाव पर सब की निगाहें लगी हुई है। जहां बसपा और सपा में रस्साकसी चल रही है वहीं राहुल गांधी के अगुवाई में कांग्रेस अपनी खोयी साख तलाश रही है।

मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक यूपी में चुनाव 6 चरणों में और बाकी के राज्यों में तीन या चार चरणों में हो सकते हैं। आयोग के रूख की जानकारी मिलने के साथ ही राज्यों में राजनैतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गयी है। इसलिए इन राज्यों में चुनावी रैलियां और भाषणबाजी ज्यादा बढ़ गयी है। लोग अभी से जोड़-तोड़ में लग गये है। जिसका ताजा उदाहरण है यूपी में कांग्रेस और रालोद का गठबंधन होना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+