दुनिया के बदनाम आईटी बाजारों में दिल्‍ली का नाम

it market
वाशिंगटन। अमेरिका द्वारा जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट में नयी दिल्ली के नेहरू प्लेस को विश्व के 30 कुख्यात आईटी बाजारों में शामिल किया गया है। इस सूची में ऐसे बाजारों को शामिल किया गया है जहां बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) का ख्याल रखे बगैर सामानों और सेवाओं का कारोबार किया जाता है।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि नेहरू प्लेस भारत के प्रमुख शहरों में मौजूद ऐसे बाजारों में से एक है जहां बडे़ पैमाने पर नकली साफ्टवेयर, सीडी, डीवीडी और दूसरे जाली सामान की बिक्री की जाती है। द आउट आफ साइकिल रिव्यू आफ नोटोरियस मार्केट्स रिपोर्ट में विश्वभर के 30 ऐसे बाजारों को शामिल किया गया है।

तमाम कानूनों की परवाह किए बगैर नकली वस्तुओं का व्यापार होता है। इस रिपोर्ट में बाजार और इंटरनेट दोनों के जरिये नकली सामान के कारोबार करने वाली जगहों को शामिल किया गया है। बताया गया है कि इन बाजारों की समीक्षा का काम 22 सितंबर को शुरू किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+