अब सोनिया और राहुल के घर से करुंगा जेल भरो आंदोलन की शुरुआत: अन्ना

सरकार पर हमलावर होते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि देश की जनता कह रही है कि सशक्त लोकपाल बिल लाओ और सरकार है कि इस मामले पर अपनी कान बंद कर चुकी है। अन्ना ने कहा कि सशक्त लोकपाल बिल मुद्दे पर सरकार बहरी हो चुकी है। अन्ना ने कहा कि सरकार ने सीबीआई को लोकपाल बिल के दायरे से बाहर कर दिया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री को भी शर्तों के साथ दायरे में शामिल किया है।
अन्ना ने कहा कि अब तो जेल भरो आंदोलन होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत 1 जनवरी को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर से होगी। उन्होंने कहा कि जो बिल लाया गया है वो बेहद ही कमजोर है। उसके पास शक्ति ही नहीं है। वहीं, अन्ना के अहम सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा है कि इस लोकपाल से करप्शन को बढ़ावा मिलेगा। किरण बेदी ने कहा है कि सीबीआई की हालत द्रौपदी जैसी है। सरकार को संसद में बताना होगा कि उसने सीबीआई को लोकपाल से बाहर क्यो रखा है?












Click it and Unblock the Notifications