'मीडिया चीन को लेकर फैला रही है अफवाह'

farooq abdullah
नयी दिल्ली। मीडिया पर लोगों में चीन का भय पैदा करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आज कहा कि पड़ोसी देश हमला नहीं करने जा रहा और भारतीय सीमाएं बिल्कुल मजबूत हैं। अब्दुल्ला ने यहां संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मीडिया लोगों में चीन का डर पैदा कर रही है।

चीन की अपनी बाध्यताएं हैं। हमारी अपनी बाध्यताएं है। आप इसके बारे में परेशान क्यों हैं। वह इन खबरों के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि चीन जम्मू कश्मीर सीमा के समीप बंकर बना रहा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी हम पर हमला नहीं करने जा रहे। प्रधानमंत्री ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या समय आ गया है कि जब चीन से सटी भारतीय सीमा को मजबूत किया जाए तो अब्दुल्ला ने कहा कि हमारी सीमाएं बिल्कुल ही मजबूत हैं। आप कभी सीमा पर गए नहीं, इसलिए आप नहीं जानते। मैं सीमाओं पर जाता हूं और मुझे मालूम हैं कि हमारी सीमाएं कितनी मजबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+