खिली धूप से खिले दिल्लीवासियों के चेहरे

दो दिन की कड़ाके की ठंड के बाद दिल्लीवासियों को बुधवार को कुछ राहत मिली थी क्योंकि तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई थी। मौसमविदों ने अनुमान व्यक्त किया है कि कल सुबह हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है और तापमान पांच से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पिछले साल दिसंबर की 22 तारीख को तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था।
पिछले दशक में महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 दिसंबर 2005 को रिकॉर्ड किया गया जब पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 15 दिसंबर 2003 को था जब यह 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिसंबर महीने में सबसे कम तापमान 1945 में रिकॉर्ड किया गया था जब 26 तारीख को न्यूनतम तापमान गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस रह गया था। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 1987 में तीन दिसंबर को दर्ज किया गया था जब यह 29.3 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications