आनलाइन कमाई का झांसा देकर करोड़ो की ठगी

Duped millions in name of online business
दिल्ली (ब्यूरो)। ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर पूरे देश में ठगी का धंधा चल रहा है। नवनीतम शिकार बने हैं शिमला के लोग। एक ठग करीब दो करोड़ समेट कर फरार हो गया। यह ठग है बिहार का पुरुषोत्तम मिश्रा। वह पटना का रहने वाला है। सैकड़ों लोग इसके फरेब में फंस कर मेहनत की कमाई लुटा चुके हैं। इसके हाथों शिकार हुए कुछ लोग पुलिस के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए महकमे ने तत्काल थाना सदर में मुकदमा कायम करने के निर्देश दे दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम मिश्रा नाम का शख्स खुद को आन लाइन कंपनी का प्रतिनिधि बताता था। उसका दावा था कि उसकी कंपनी आनलाइन सर्वे का काम करती है। आनलाइन सर्वे करने के लिए एक अच्छी खासी रकम अदा करती है। लेकिन, इसके लिए यूजर को कंपनी में आईडी एकाउंट बनाना होगा। प्रति आईडी 6500 रुपये फीस चुकानी होगी। इसके एवज में कंपनी की ओर से यूजर को आनलाइन सर्वे करने पर सप्ताह में एक हजार रुपये दिए जाएंगे। एक साल तक कंपनी यूजर को काम देगी। इस तरह एक आई डी पर यूजर साल में 48 हजार कमा सकता है।

आरोपी की लच्छेदार बातों में आकर लोगों ने एक की जगह कई-कई आईडी लेकर फीस जमा करवा दी। लोग आगे से आगे अपने रिश्तेदारों और मित्रों को स्कीम बताते रहे। जल्दी पैसा कमाने की होड़ में लोग 50 हजार से एक लाख तक आईडी की पंजीकरण फीस भरने लगे। उन्हें बाकायदा आईडी दी गई लेकिन, वायदे के मुताबिक सर्वे करने के बाद पैसा नहीं मिला। जब तक लोगों को ठगी का एहसास हो पाता आरोपी करोड़ों लेकर चंपत हो गया। दूसरे जिलों के लोग भी इसका शिकार हुए बताए जा रहे हैं।

एएसपी रमेश पठानिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पास शिकायत लेकर लोग आए थे। यह ठगी दो करोड़ से अधिक की हो सकती है। मामला ध्यान में आने के बाद थाना सदर में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+