राज्यसभा की खाली सीटों के लिए चुनाव 19 जनवरी को

Rajya Sabha poll for Delhi to be held in January
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की राज्यसभा की अगले महीने खाली होने जा रही सीटों के लिए चुनाव 19 जनवरी को कराएं जाएंगे। हालांकि इन तीनों सीटों पर कांग्रेस की विजय पहले से ही तय है। चुनाव आयोग के एक सूत्र ने बताया कि जनवरी 2012 में खाली हो रही दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 19 जनवरी को चुनाव होंगे।

राज्यसभा में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे जनार्दन द्विवेदी, डॉ. कर्ण सिंह और परवेज हाशमी का कार्यकाल 27 जनवरी 2012 को खत्म हो रहा है। लिहाजा आयोग ने इससे पहले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 9 जनवरी है और 12 तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। तीनों सीटों के लिए मतदान 19 जनवरी को है और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में इस समय कांग्रेस सत्ता में है और उसी के पास विधायकों की एक लंबी सूची है जिससे पहले से ही तय माना जा रहा है कि तीनों सीटों पर कांग्रेस पहले से ही विजय अपनी पक्की मान रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+