मेट्रो ट्रेन में नहीं छिनेंगी महिलाओं की सीटें

राय ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले पुरूषों और महिलाओं की संख्या का अलग अलग आंकड़ा निकालने के लिए कोई सर्वेक्षण नहीं किया गया है और मौजूदा योजना में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। सामान्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के बारे में राय ने कहा कि डीएमआरसी की इन कोचो में प्रति कोच चार सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की योजना को समाप्त करने की कोई मंशा नहीं है।
उन्होंने कहा कि आरक्षित कोच के अलावा , महिला यात्रियों को अपने पति या बच्चों या किसी पुरूष बुजुर्ग के साथ भी यात्रा करनी पड़ती है। मेट्रो टेनों द्वारा फैलाए जा रहे ध्वनि प्रदूषण संबंधी एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में राय ने बताया कि डीएमआरसी तीखे मोड़ों वाली पटरियों पर नियमित रूप से ग्रीस लगाने तथा कुछ स्थानों पर ध्वनि अवरोधक लगाने का काम कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि मेट्रो लाइनों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए इस प्रकार का ध्वनि प्रदूषण हानिकारक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications