सतीश मिश्रा पर हमले से झल्लायी मायावती ने दी भाजपा को हिदायत
लखनऊ।
अपने और राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र के परिजनों पर घोटाले करने के आरोपों से तिलमिलायी बसपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि दूसरों की बातें करने की बजाय भाजपा को यह भी याद रखना चाहिए कि उनके परिजनों के नाम पर भी कई कम्पनियां हैं। मायावती ने कहा कि भाजपा उनके और उनके निकटस्थ श्री मिश्र के परिवार पर घोटाले का आरोप लगा रही है। भाजपा का कहना है कि उनके परिजनों के पास कई कम्पनियां हैं। सुश्री मायावती ने इस प्रकार के आरोप को उन्हें बदनाम करने की एक घिनौनी साजिश बताया। id="toptextpromo">उन्होंने
कहा कि भाजपा को अपनी उर्जा व्यर्थ नष्ट नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके और श्री मिश्र के परिजनों की कम्पनियां हैं या नहीं यह देखने का काम भाजपा का नहीं है। इसके लिए आयकर विभाग है, और वह अपना कार्य भली प्रकार जानता है। विभाग सही और गलत कम्पनियों को देखेगा तथा यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिलेगी तो विभाग उस पर कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी के लोग इसी तरह जवाब देना शुरु कर देंगे तो भाजपा के लोगों के समक्ष भी मुश्किलें खड़ी होंगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि भाजपा सचिव किरीट सोमैया ने मायावती के भाई आनन्द कुमार और श्री मिश्र के पुत्र कपिल मिश्र की तीन सौ से अधिक क पनियों का खुलासा करते हुए इसमें दस हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का दावा किया था। मायावती ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पाॢटयां उनके खिलाफ साजिश करती रहती हैं। कांग्रेस को तो बसपा का हाथी ही सताता रहता है। कुछ दिनों से कांग्रेस की दिमागी हालत इस कदर खराब है कि उसे सपने में भी हाथी पैसा खाते दिखायी देता है। उन्होंने व्यापारियों को आगाह किया कि कांग्रेस की सत्ता आने पर खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजीनिवेश शुरु हो जायेगा। क्षत्रिय समाज और बेरोजगार होगा इसलिए कांग्रेस और भाजपा सत्ता से दूर रखने में ही क्षत्रिय और वैश्य समाज की भलाई है।











Click it and Unblock the Notifications