उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी, अब तक 72 की मौत

Fog
लखनऊ। कोहरे का कहर और जानलेवा शीतलहर पूरे उत्तर प्रदेश में जारी है। जिसके चलते अभी तक 72 लोग मौत के शिकार हो गये हैं। ठंड की चपेट में सबसे ज्यादा वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, कानपुर और अंबेडकर नगर है।

मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे और शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन और जारी रहेगा। लोगों को इससे राहत मिलने वाली नहीं है ऐसे में लोगों के लिए सुझाव है कि वो ज्यादा से ज्यादा अपना ख्याल रखे।

सर्दी से सोमवार शाम तक वाराणसी में आठ, बलिया में सात, गाजीपुर में छह, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर में दो-दो और सोनभद्र, प्रतापगढ़ में आठ लोगों की, मऊ व चंदौली में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। वैसे सरकार की ओर से शहरों में जगह-जगह अलाव जलाये जा रहे है।

सर्दी की चपेट में केवल आम आदमी नहीं है बल्कि जानवरों पर भी ठंड का असर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने आप गर्म कपड़ो में सुरक्षित रखे अगर बाहर निकल रहे हों तो अपने सिर, कान को ढंक कर निकले ताकि शीत लहर की असर उनके शरीर पर सीधे ना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+