बसपा रैली में सत्ता का दुरुपयोग: विपक्ष

Uttar Pradesh Chief Minister Mayawati
लखनऊ। विपक्षी दलों के सामने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बसपा ने रैली आयोजित कर सभी दलों के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया। रैली में शामिल होने के लिए बसों से लेकर ट्रेन तक से बसपाइ राजधानी पहुंचे। रैली में जुटी लोगों की भीड़ देखने के बाद विपक्षी दलों ने बहुजन समाज पार्टी पर आरोप लगाया कि रैली के लिए उसने सत्ता का दुरपयोग किया। हालांकि मायावती द्वारा रैली में किए गए हमलों का विपक्षियों के पास कोई जवाब नहीं था इस कारण उन्होंने सिर्फ यही कहा कि मायावती ने सत्ता का गलत इस्तेमाल करते हुए रैली में लोगों की भीड़ जुटायी।

प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने कहा है कि बसपा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मायावती ने रैली में अपने पद की गरिमा को धूलधूसरित करते हुए सिर्फ झूठ बोला है। सपा ने कहा कि राज्य की जनता अब बसपा की नौटंकी से भ्रमित नहीं होगी। बसपा की रैली में जुटी भीड़ को देखने के बाद भाजपा को भी अहसास हो गया कि इस बार भी बसपा चुनाव में कड़ी टक्कर देगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने आरोप लगाया कि इस रैली में जनता खुद नहीं आयी बल्कि लोग प्रशासन और पुलिस के दबाव में जबरन लाये गये।

उन्होंने कहा कि रैली में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने असंख्य तरीके से विपक्ष पर जो टिप्पणी की हैं वह गलत ही नहीं मुख्यमंत्री पद की गरिमा के प्रतिकूल हैं। मायावती के बयानों पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती चुनाव में अपनी हार के भय से ऐसा बोल रही हैं। मायावती के सम्बोधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सुश्री मायावती कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ और लोकप्रियता से घबरा गयी हैं इसी कारण वह गलत बयानबाजी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बसपा का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के प्रति जनता के बढ़े रुझान से मुख्यमंत्री इस कदर बौखला गयी हैं कि वह श्री गांधी को लेकर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं। इन सारी बातों के बीच उन्होंने यह भी कह दिया कि विधानसभा चुनाव में बसपा को सौ से भी कम सीटें मिलना सुनिश्चित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+