अन्ना का असर, संसद का शीतकालीन सत्र 3 दिन के लिए बढ़ा

सरकार ने लोकपाल बिल पर कई नए प्रारूप तैयार किए हैं। सरकार लोकपाल बिल से कई अन्य बिलों को अलग कर उसे नए बिल के रूप में पेश कर रहा है। संसद में आज सिटीजन चार्टर बिल को सरकार ने अलग से पेश किया। वहीं संसद के बढ़े सत्र में सरकार न्यायिक जवाबदेही बिल और विसिल ब्लोअर बिल को भी लोकपाल बिल से अलग करके पेश करने वाली है।
लोकपाल बिल पर सरकार मंगलवार को कैबिनेट की एक अहम बैठक करने वाली है। जिसमें सरकार पुराने लोकपाल बिल के अलावा अपने नए लोकपाल ड्राफ्ट पर चर्चा कर सकती है। जिसके बाद इसे संसद के बढ़े हुए सत्र में पेश किया जा सकता है।
उधर अन्ना हजारे ने 27 दिसंबर से अनशन करने का एलान किया है। अन्ना हजारे ने यह भी कहा था कि अगर सरकार इस सत्र में सशक्त लोकपाल बिल पास करा देती है तो वे अपना अनशन टाल देंगें। अब देखना है कि सरकार द्वारा संसद के सत्र को बढ़ाने के बाद अन्ना हजारे लोकपाल बिल पास होने तक का इंतजार करते हैं या फिर अनशन जारी रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications