लोकसभा में सिटीजन चार्टर बिल पेश

अन्ना हजारे के जनलोकपाल बिल में सिटीजन चार्टर को लोकपाल के दायरे में लाने की बात कही थी जबकि सरकार इससे इतर अलग से सिटीजन चार्टर बिल लाने की तैयारी में है। विपक्ष के कुछ लोग भी अलग से सिटीजन चार्टर बिल लाने के पक्षधर थे। अगर यह बिल पारित होता है तो शायद अब किसी को आरटीओ ऑफिस के बाबू से लूटना नहीं पड़ेगा यानी की लोगों को अब अपने छोटे-छोटे कामों के लिए घूस नहीं देना होगा। खैर यह सब अभी भविष्य के गर्त में है। अब जो होगा संसद तय करेगी।
इसी बीच यह भी खबर है कि टीम अन्ना इस बात से इत्तफाक नहीं रखती है। इसलिए ही अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल अन्ना से मिलने रालेगढ सिद्धि के लिए रवाना हो गये हैं।
गौरतलब है कि कैबिनेट की बैठक में आज लोकपाल बिल को आखिरी रूप दिया जाएगा। जबकि अन्ना हजारे की ओर से कहा जा रहा है कि सरकार संसद के चाहे जितने सत्र बढ़ाए लेकिन हर हाल में देश को मजबूत लोकपाल बिल चाहिए।कैबिनेट मीटिंग शाम साढ़े सात बजे होनी है।












Click it and Unblock the Notifications