मायावती ने जन्मदिन उपहार में मांगा उत्तर प्रदेश

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में स्थापित करें। मायावती ने आज यहां पार्टी की मुस्लिम, क्षत्रिय और वैश्य रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा दो चार दिन में हो सकती है। यदि ऐसा हो जाता है तो आप सब लोग 15 जनवरी को मेरा जन्म दिन अपने घर में ही मनाएं और विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनवाएं।
यही आप सब की तरफ से मेरे जन्म दिन का सबसे अच्छा तोहफा होगा जिसके लिए मैं आप सबको पहले से ही धन्यवाद देती हूं। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की इस टिप्पणी की खिल्ली उड़ाई कि लखनऊ का हाथी (बसपा का चुनाव चिन्ह) पैसे खाता है और कहा कि कांग्रेस का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है इसीलिए उसे हाथी पैसा खाता हुआ दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications