बुनकरों की झोली भरने के लिए पैकेज मंजूर

Cabinet approves a Rs 2,350 cr package for hand-loom weavers
दिल्ली (ब्यूरो)। यूपी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बुनकरों के लिए 2,350 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दे दी गई। इससे सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को होगा जहां अगले कुछ महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सलाह पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने पिछले महीने बनारस में बुनकरों के लिए 6,234 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी। घोषित यह पैकेज उसी का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि इस पैकेज में बुनकरों को कर्ज देने, उनकी कर्ज का भुगतान करने आदि की राशि शामिल है।

उधर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने भी मुसलमानों को रिझाने की कोशिश की। उन्होंने कांग्रेस, सपा और भाजपा को प्रदेश के हितों की अनदेखी करने और राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए सांप्रदायिक तनाव फैलाने का दोषी करार देते हुए अपने समर्थकों से इनके द्वारा चुनावी सर्वेक्षण के नाम पर गुमराह होने से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिग़ड़ गया है जिसकी वजह से उन्हें हाथी पैसा खाते हुए नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+