मंदी में मंदा हुआ रुपया, सेंसेक्स 2 साल के निचले स्तर पर

पिछले बंद स्तर की तुलना में सेंसेक्स में 268.99 अंक या 1.74 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 84.10 अंक या 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,567.50 अंक पर आ गया। बीएसई के सभी 13 वर्गों के सूचकांक गिरावट में चल रहे थे। बैंकिंग, रियल्टी, पूंजीगत सामान, ऊर्जा, पीएसयू और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव था।
रुपया आज शुरुआती कारोबार में 48 पैसे की गिरावट के साथ एक बार फिर 53 के स्तर से नीचे उतरकर 53.18 प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर की ताजा मांग और शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। रुपया 48 पैसे की गिरावट के साथ 53.18 पर अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 52.85 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 53.18 प्रति डालर पर आ गया।
साढ़े दस बजे यह 53.15 प्रति डॉलर के स्तर पर चल रहा था। सुबह के कारोबार में रुपया 52.80 से 53.18 प्रति डॉलर के दायरे में घूमता रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से बैंकों और कारपोरेट की ताजा डॉलर मांग से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।












Click it and Unblock the Notifications