लखनऊ में आज महारैली कर मयावती करेंगी शक्ति प्रदर्शन

राजनीति के जानकारों की मानें तो मायावती अपने आजमाए हुए सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर ही चल रही हैं और यही वो फॉर्मूला है जो बीएसपी को इस बार भी चुनावी नैया पार करा सकता है। मालूम हो कि कांग्रेस यूपी में पिछड़े-दलित और मुस्लिम वोट बैंक पर निशाना साधे है, तो समाजवादी पार्टी अपने अति पिछड़े और मुस्लिम वोटरों से हाथ नहीं धोना चाहती और बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक है वैश्य। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि मायावमी कांग्रेस के मुस्लिम आरक्षण कार्ड और प्रदेश में सक्रिय राहुल गांधी की अल्पसंख्यकों को रिझाने की कोशिश का जवाब अपनी मुस्लिम, क्षत्रिय, वैश्य महारैली से देगी। पार्टी का पूरा जोर इस रैली में मुस्लिमों का जोरदार जमावड़ा करने के साथ ही जातीय समीकरणों को अपने पक्ष में दिखाने पर भी है।
रैली के नियोजन की पूरी जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्वयं संभाल रखी है। रैली रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी, जहां शनिवार रात से ही समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग बारह बजे सभा स्थल पर आएंगी। कोहरे को देखते हुए समर्थकों को लाने के लिए हजारों बसों के साथ ही लगभग बीस हजार छोटी गाडि़यां लगाई गई हैं। लखनऊ के डीएम अनिल सागर के मुताबिक आज होनेवाली रैली को लेकर कई प्रबंध पहले से कर लिए गए थे। स्पेशली ट्रैफिक, शौचालय के प्रबंध किए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। पानी के टैंकरों का इंतजाम दूसरे जनपदों से किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications