केरल पर दिए बयान से विवादों में चिदंबरम

Union Home Minister P Chidambaram
दिल्‍ली। लग रहा है गृहमंत्री पी चिदंबरम गृहदशा इस सयम ठीक नहीं चल रही है। आए दिन उन पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। तमाम विवादों के बावजूद भी पी चिदंबरम विवादास्‍पद बयानबाजी करने से बात नहीं आ रहे हैं। अब केरल के बाद मुल्‍लापेरियार पर दिए गए उनके विवादास्‍पद बयान के बाद वे अपने ही साथियों के निशाने पर आ गए हैं।

गृहमंत्री ने मुल्‍लापेरियार बांध पर उठ रहे विवादों को केरल में होने वाले उपचुनावों का हथकंडा करार दिया है। उनके इस बयान से केरल की राजनीति में उबाल आ गया है। चिदंबरम के इस बयान का यूपीए में केंद्रीय मंत्री वायलर रवि ने कड़ा विरोध किया है। विरोध बढ़ता देख पी चिदंबरम ने अपना यह विवादास्‍पद बयान वापस ले लिया है।

यह बांध केरल में बना है। इसके पानी का इस्‍तेमाल तमिलनाडु भी कर रहा है। जिस वजह से दोनों राज्‍यों में विवाद चल रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। जिस पर निर्णय आना अभी बाकी है। इस पर अपने बयान से पलटते हुए चिदंबरम ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे संयम और मर्यादा के साथ काम करें।

2जी स्‍पेक्‍ट्रम से लेकर दिल्‍ली के एक व्‍यापारी को मदद करने के लिए पद के दुरुपयोग का मामला हो, चिदंबरम इस समय विपक्ष के निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी तो शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही उनका बहिष्‍कार करती रही है। दिल्‍ली के व्‍यापारी पर से एफआईआर हटवाने का मामला सामने आने के बाद भाजपा उनसे इस्‍तीफे की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+