ममता बनर्जी की मां गायत्री देवी का निधन

ममता की मां गायत्री देवी को किडनी संबंधी और सांस की बीमारी थी। जिसके कारण उनको 25 नवंबर को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनकी हालत में थोड़ा सुधार दिखाई देने लगा था और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों को उनके ठीक हो जाने की उम्मीद थी।
दिल्ली के दौरे पर गईं ममता बनर्जी ने संयोगवश अपना कार्यक्रम रद्द कर दिए था और वह रात को कोलकाता वापस आ गईं थीं। वह मध्यरात्रि को अपनी मां से मिलने अस्पताल गई थीं। इससे पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ममता से से उनकी मां का हाल चाल पूछा था और सभी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।












Click it and Unblock the Notifications