भारतीय महिला बनी दुनिया की सबसे छोटी महिला

smalest women
नागपुर। केवल 62.8 सेंटीमीटर या तकरीबन दो फुट एक इंच लंबी भारतीय किशोरी आज विश्व की सबसे नाटी जीवित महिला बनीं। भारतीय किशोरी ने अमेरिका की ब्रिजेट जार्डन का इस साल की शुरूआत में बना रिकार्ड तोड़ा। आज 18 साल की हुई ज्योति आमगे को गिनीज वल्र्ड रिकाड्र्स ने आधिकारिक रूप से विश्व की सबसे नाटी जीवित महिला घोषित किया।

इससे दो साल पहले उसे 16 साल की सबसे कम लंबाई की बालिका बताया था। ज्योति ने मुंबई से 830 किमी दूर स्थित हिवरी नगर में अपने घर पर परिजन और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। गिनीज वल्र्ड रिकाड्र्स के आधिकारिक राब मोलोय ने अलग अलग समय पर ज्योति की लंबाई तीन बार नापी।

परिवार के सूत्रों ने कहा कि डाक्टरों ने गिनी प्रतिनिधि की मौजूदगी में तीन अलग अलग समय उसकी लंबाई नापी। ज्योति को उसके माता पिता रंजना और किसन की उपस्थिति में प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पहले इंदौर का नाम मेडिकल हिस्ट्री के साथ गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स में दर्ज हुआ था। पिछले वर्ष यहां के राबट्र्स नर्सिंग होम में दुनिया की सबसे बड़ी पौरूष ग्रंथी जिसका वजन 650 ग्राम था को आपरेशन से निकाला गया है। गिनीज वल्र्ड रिकाड्र्स ने भारतीय डाक्टर के इस कीर्तिमान को प्रमाणित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+