सरकार ने हमें धोखा दिया: अन्ना हजारे

इसलिए उन्होंने यहां आने से पहले फिर से उन्हें चिठ्ठी लिखी है। अन्ना ने कहा कि देश भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा जा रहा है जिसे अभी रोका नहीं गया तो हमें और खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसलिए इस बार तो हर हालत में सशक्त लोकपाल बिल आना चाहिए। हमें भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मजबूत बिल चाहिए ना कि बिल के नाम पर मुखौटा।
अन्ना ने कहा कि वो जब तक शऱीर में जान हैं तब तक देश के लिए लड़ते रहेंगे इसलिए आप लोगों से मैं कहता हूँ कि आप लोग इस आंदोलन को रोकिये मत। देश की शक्ति आम जनता है और इस समय आम जनता को ही अपने हक के लिए लड़ना पड़ेगा। अन्ना ने फिर से दोहराया अगर सरकार लोकपाल बिल नहीं लेकर आती है तो पूरे देश में 30 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन होगा औऱ सभी उन नेताओं के घर पर धरना जो जनलोकपाल के खिलाफ हैं। वो खुद ऐसे नेताओं के घर पर धरना देने जायेंगे।
अन्ना ने कहा कि आम जनता के जोश से मेरे अंदर एक नयी शक्ति का संचार हो गया है। इसलिए अब तो हर हालत में लोकपाल बिल को लेकर आना है। उन्होंने कहा कि वो संसद पर निगाहें लगाये बैठे हुए हैं अगर इस बार सही लोकपाल नहीं आता है तो वो 27 दिसंबर से अनशन तो करेंगे ही और यह अनशन तब ही टूटेगा जब लोकपाल आयेगा।












Click it and Unblock the Notifications