देश में तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम

cyber crime
नयी दिल्ली। सरकार ने आज स्वीकार किया कि पिछले तीन साल के दौरान साइबर अपराध के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और 2008 में ऐसे 267 मामले दर्ज किए गए थे जो 2010 में बढ़कर 922 हो गए। संचार एवं आईटी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने बताया कि राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत 2008 में साइबर अपराध के 267 मामले दर्ज किए गए थे।

जबकि 2009 में 411 और 2010 में 922 ऐसे मामले रिकार्ड किए गए। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी से नवंबर के दौरान 19,100 वेबसाइटों को हैक किए जाने की जानकारी मिली जबकि 2010 में 20701 और 2009 में 11421 ऐसे मामले सामने आए थे।

पायलट ने टी सुब्बारामी रेड्डी के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सी-डैक कोलकाता और डीओईएसीसी ने साइबर अपराध जांच के मद्देनजर करीब एक हजार पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है जबकि सी डैक तिरूवनंतपुरम ने करीब 1600 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+