अन्ना हजारे पहुंचे फ्रीडम पार्क, हेगड़े-सिसोदिया भी साथ

इससे पहले बैंगलोर पहुंचे अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि उन्हें और देश को सशक्त लोकपाल बिल ही चाहिए। अगर सरकार इस सत्र में लोकपाल नहीं लाती है तो पूरे देश में जेल भरो आंदोलन होगा। मेरा अनशन तो 27 तारीख से शुरू हो जायेगा। लेकिन इस बार आंदोलन में पूरा देश शामिल होगा। अन्ना हजारे आज से दक्षिण भारत के दौरे पर हैं।
उनका पहला पड़ाव आज बैंगलोर में है। वैसे अन्ना हजारे ने उम्मीद जतायी है कि सरकार इसी संसद सत्र में लोकपाल बिल पारित करेगी। अन्ना ने कहा कि मैं बस देख रहा हूं, उसी के बाद मैं जवाब दूंगा। आरक्षण के मुद्दे पर अन्ना ने कहा कि यह फैसला संसद करेगी। हमें बस सशक्त लोकपाल बिल से मतलब है।












Click it and Unblock the Notifications