यूपी: नौ माह कोख में रहने वाले ने ली मां की जान

गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र में एक बेटे अपने ने अपनी ही मां की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गुलहरिया इलाके की कल्पा देवी(65) अपने बेटे प्रेमलाल गुप्ता व उसकी पत्नी के साथ रहती थी। कल्पा देवी व उसकी बहू के बीच अक्सर किसी ने किसी बात पर झगड़ा हुआ करता था जिसे वह शाम होने पर अपने पति को बताती थी और बेटा प्रेमलाल पत्नी का पक्ष लेते हुए मां को ही भला बुरा कहता था। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ कल्पा को पुत्रवधू से कुछ विवाद हुआ तो दिन में दोनों ने एक दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनायी।
उस वक्त तो कल्पा की बहू अधिक कुछ नहीं सकी। गांव वालों का कहना था कि बहू ने अपनी सास को धमकी दी कि आज पति के आने के बाद उसे सबक सिखाएगी। शाम होने पर जैसे ही कल्पा के बेटा प्रेमलाल घर आया तो बहू ने दिन की घटना उसे बयां कर दी। पत्नी की बात सुनने के साथ ही प्रेमलाल ने आपा खो दिया और बगैर किसी जांच पड़ताल घर में रखा फावड़ा उठाया और मां को मारने चल पड़ा।
पति प्रेमलाल गुप्ता ने दूसरे कमरे में बैठी मां पर फावड़े से हमला कर दिया और देखते ही देखते उन पर कई वार कर दिया जिससे लहूलुहान होकर मां वहीं गिर पड़ी जिसके बाद भी बेटे का दया नहीं आयी। कुछ ही देर में मां कल्पा ने दम तोड़ दिया। मां को मारने के बाद प्रेमलाल अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार हो गया। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया तथा हत्यारे बेटे की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications