राहुल का पुराना राग, कहा सपा-बसपा भ्रष्टाचारी

मुलायम सिंह पर कड़े तेवर अपनाते हुए राहुल ने कहा कि वह कंप्यूटर और अंग्रेजी को वरियता देने से मना करते हैं। अगर ऐसा है तो फिर उन्होंने अपने बेटे को अंग्रेजी और कंप्यूटर की शिक्षा क्यों दी। उन्होंने तो यहां तक कहा कि मुझे पता है कि अखिलेश अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं तथा उन्हें कंप्यूटर का भी बेहतर ज्ञान है। इतना ही नहीं राहुल ने मायावती पर भी हमला बोला।
राहुल ने कहा कि मनरेगा के पैसे से बसपा के मंत्री अपने रिश्तेदारों को ट्रैक्टर बांटते हैं। राहुल ने कहा कि माया राज में केंद्र से जो पैसा आता है वह आम आदमियों या फिर विकास के कार्यों पर खर्चा नहीं होता। मालूम हो कि राहुल इस समय मिशन यूपी पर है और प्रदेश के अलग-अलग सपा बाहुल्य जिलों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके बाद तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी कल कानपुर देहात में दलित पीछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications