पंजाब में सड़कों से बसे गायब, यातायात प्रभावित

पंजाब रोडवेज वर्कस यूनियन के महासचिव मंगत सिंह ने बताया कि यह हड़ताल पूरी तरह से सफल रही है और राज्य सरकार की कोई भी बस राज्य के अंदर या राज्य से बाहर नहीं चल रही है। इस बीच, पेपसू कार्पोरेशन से जुड़े कई कर्मचारी संगठन और चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (सीटूयू)से जुड़े कर्मचारियों ने भी पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन करना शुरू कर दिया है।
वेतन में वृद्धि की मांग के अलावा हड़ताली कर्मचारी राजस्व अधिकारी के बराबर होना चाहते हैं। इसके अलावा हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सरकारी विभागों के क्लर्क और जेबीटी शिक्षकों के बराबर विशेष भत्ता और परिवहन भत्ता दिया जाय। वहीं आज पेट्रोल की कीमत बढाये जाने के कारण किराये में बढोतरी की मांग को लेकर आज ट्रांसपोर्टरों के हडताल पर चले जाने के बाद जम्मू में जन जीवन प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications