बस मालिकों ने लगाया सोनिया पर प्रताड़ना का आरोप

गोवा सरकार पर निजी बस चालाकों की एक लाबी ने आज आरोप लगाया कि यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आगामी रैली को लेकर बस संचालकों से नियमित मार्ग से बसों को दूर रखने और पार्टी के समर्थकों को पहुंचाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आल गोवा प्राइवेट बस आनर एसोसिएशन के महासचिव सुदीप तमनकर ने आज संवाददाताओं को बताया कि राज्य परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी नेताओं की ओर से उनके सदस्यों पर इस बात के लिए दबाव डाल रहे हैं कि वे 17 दिसंबर को अपने बसों को निर्धारित मार्गो से हटा लें।
उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक निदेशक (परिवहन) रैंक के अधिकारी बस संचालकों को रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि यदि हमनें इस आदेश का पालन नहीं किया तो वे हमारे खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। सोनिया पुर्तगाली शासन से राज्य के स्वतंत्र होने की स्वर्ण जयंती के मौके पर यहां कंपल परेड मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications