10 लाख में भंवरी को बेच चुका था अमरचंद

अमरचंद ने सीबीआई को बताया को सौदे के अनुसार 31 अगस्त और 2 सितंबर को 50-50 हजार रुपये लिये और बाकी के 9 लाख रुपये दस दिन बाद देने की बात कही गई थी। चरताराम ने अमरचंद पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने हमारे समाज के साथ ही साथ मीडिया और पुलिस को भी अंधेरे में रखा। आपको बताते चलें कि सीबीआई को पहले से ही इस बात की आशंका थी कि अमरचंद इस पूरे मामले में शामिल हो सकता है।
वहीं दूसरी तरफ राजस्थान हाईकोर्ट ने लापता नर्स भंवरी देवी प्रकरण में सीबीआई की हिरासत में चल रहे भंवरी देवी के पति अमरचंद का नारकों परीक्षण करवाने का प्रार्थना पत्र सम्बधित अदालत में लगाने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि बीते 1 सितंबर को भंवरी देवी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी और उसके बाद से उसके कोई पता नहीं है। जांच कर रही सीबीआई ने अब यह तो साबित कर दिया है कि भंवरी की मौत हो चुकी है मगर उसका शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।












Click it and Unblock the Notifications