इंजीनियर निकला करोड़ो की संपत्ति का मालिक

सूत्रों के अनुसार छापे में पटेल के मंदसौर की शांताकुंज बिहार कालोनी में दो मकान, तीन प्लाट स्नेहलतागंज में दो प्लाट, केशवगुंज में दो प्लाट, इंदौर में एक प्लाट जबलपुर में दो मकानों के कागजात के साथ ही तीन लाख रुपये नगद, सवा लाख के आभूषण, दस लाख रुपये का घरेलू सामान, दो कार, दो स्कूटी एवं साढे चार लाख रुपये मूल्य की पालिसी के कागजात मिले हैं। उन्होने बताया कि जब्त किये गये दस्तावेजों की जांच का काम जारी है और जांच के बाद सम्पत्ति का आंकडा और बढ सकता है।
मध्य प्रदेश में पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त द्वारा मारे गए छापे में लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर शीतल प्रसाद पटेल के करो़डपति होने का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पटेल के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने उनके आवास पर गुरूवार को छापा मारा। पटेल के निवास से लगभग पांच लाख रूपये नकद, जेवरात के अलावा जमीन और मकान के कागजात मिले हैं, जिनकी कीमत करो़डों में है। छापे की कार्रवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications