सौ रुपये से भी कम में लीजिए यूनिवर्सिटी के बाथरूम में गर्लफ्रेंड संग मजा

चौक गये ना! तो आईए अब आपको बताते हैं पूरा मामला। चीने के जियान शहर की नॉर्थ वेस्टर्न पॉलिटेक्निकल यूनिवर्सिटी में तीन मंजिला बाथ सेंटर है। इस बाथ सेंटर में 7 प्राइवेट बाथरूम हैं जो खासकर यहां के स्टूडेंट्स के लिए ही बनाए गए हैं। नियम यह है कि अगर प्रेमी जोड़ों को शावर से नहाना है तो उन्हें 15 युआन (चीन की करेंसी) देना होगा। इतना ही नहीं इससे सिर्फ 3 युआन अधिक यानी की 18 युआन देकर प्रेमी युगल बाथ टब में एक साथ स्नान करने का मजा ले सकते हैं।
ये बाथरूम एक प्राइवेट कांट्रेक्टर की तरफ से संचालित किया जा रहा है। आम जनता इसका विरोध कर रही है। अमूमन चीन में आपसी संबंधों को लेकर इतना खुलापन देखने को नहीं मिलता है। अक्सर पश्चिमी देशों की नीतियों का विरोध करने वाली चीन की जनता पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित इस नई चीज का विरोध कर रही है। इसे चीन की संस्कृति के खिलाफ बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications