लोकपाल के लिए सोमवार को रात 8 बजे तक चलेगी संसद

Parliament
नई दिल्ली। लोकपाल बिल सरकार के गले की फांस बनी हुई है। अन्ना के तीखे तेवरों ने कहीं ना कहीं सरकार को हिला कर रख दिया है। जिसके चलते सरकार के काम में तेजी आती दिखायी पड़ रही है। सर्वदलीय बैठक बुलाकर विपक्ष को मनाने में फेल साबित हुई सरकार लोकपाल बिल संसद के शीतकालीन सत्र में ही पेश करने की जुगत में जुटी हुई है।

इसलिए ही पार्टी ने अपने सांसदों को सोमवार से गुरुवार तक संसद में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है। और कहा है कि संसद सोमवार को रात आठ बजे तक चलेगी। सांसदों को व्हिप जारी करने के पीछे एक और कारण भी हो सकता है।

सरकार इसी दौरान पिछले दिनों कैबिनेट में पास किए गए व्हिसलब्लोअर बिल, न्यायिक जवाबदेही और सिटीजन चार्टर बिल भी पेश करेगी। इन बिलों को पास करानें में कोई परेशानी न हो इसके लिए व्हिप जारी किया गया है।

गौरतलब है कि गुरूवार को अन्ना हजारे प्रेसवार्ता करते कहा था कि अगर सरकार इस शीतकालीन सत्र में सशक्त लोकपाल बिल नहीं लाती हैं तो वो खुद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर पर धरना देंगे। यही नहीं जो-जो सांसद लोकपाल बिल के खिलाफ है उन सभी के घरों पर धरना होगा।

अन्ना ने कहा कि 27 दिसंबर से वो अनिश्चित कालीन अनशन करेंगे। साथ ही 1 दिसंबर से पूरे देश में 'जेल भरो आंदोलन' होगा लेकिन अगर सरकार सशक्त लोकपाल बिल पारित करती है तो वो 27 दिसंबर को 'आभार दिवस' मानयेंगे। मौसम का हाल देखते हुए उनके अनशन की जगह तय की जायेगी।

अन्ना ने साफ तौर पर कहा कि अगर सरकार को समय कम पड़ रहा है तो उसको संसद सत्र बढ़ा देना चाहिए। अन्ना ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार ऐसा करेगी। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उनका आंदोलन रूकने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+