एंटनी विमान हादसों के लिए बनाएगे समिति

वायुसेना के सूत्रों ने यहां बताया कि रक्षा मंत्रालय हाल के विमान हादसों की जांच तथा भविष्य में उनकी पुनरावृति को रोकने के उपाय सुझाने के लिए अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अगुवाई में एक समिति बनाएगा। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में रक्षा मंत्री ए के एंटनी की अध्यक्षता में एक बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। इस साल वायुसेना को हादसों में अपने आठ लड़ाकू विमानों से हाथ धोना पड़ा और नवीनतम घटना मंगलवार की है जब पुणे में सुखोई-30 एमकेआई दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मंत्रालय सुखोई 30 एमकेआई के दुर्घटनाग्रस्त पर चिंता और सकते हैं। यह विमान वायुसेना का नवीनतम एवं अत्याधुनिक विमान है। पिछले तीन साल में विभिन्न हादसों में वायुसेना को अपने 30 लड़ाकू विमानों और 10 हेलीकाप्टरों से हाथ धोना पड़ा। तेरह पायलट समेत 25 रक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई। इन विमान हादसों के कारण भूमि पर भी छह नागरिकों की मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications