भिवानी: स्कूल में ब्लू फिल्म देखती पकड़ी गई छात्राएं

राजकीय स्कूल के एक छात्र ने गांव के लोगों को स्कूल के कंप्यूटर में अश्लील फिल्म होने की सूचना दी। इस पर काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। वहां जाते ही कंप्यूटर शिक्षक राजबीर की धुनाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे मामले की जांच शुरू की।
स्कूल प्राचार्य कार्यालय में ही गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों कंप्यूटर शिक्षकों अशोक, राजबीर, नौंवी कक्षा के एक छात्र तथा गांव के ही युवक के अलावा लैब असिस्टेंट से बंद कमरे में पूछताछ की। थाना प्रभारी ने कंप्यूटर लैब में जांच में पाया कि कंप्यूटर के अंदर करीब 35 अश्लील फिल्में थी। पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर की जांच के दौरान ही दोनों शिक्षकों को पुलिस पीसीआर के माध्यम से सदर थाना भेज दिया। सरपंच मुंशीराम व सरपंच भानवती के पति अशोक ने कहा कि इस तरह की घटना चिंतनीय है तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
यूं सामने आया मामला
मामला दो-तीन रोज पूर्व ही शिक्षकों के सामने आ चुका था। पुलिस को दिए बयान में स्कूल के ही नौंवी कक्षा के छात्र अमित ने बताया कि दो-तीन रोज पूर्व उसने कंप्यूटर लैब की खिड़की से अंदर देखा तो पाया कि दो लड़कियां कंप्यूटर पर अश्लील फिल्म देख रही है। उसने इसकी सूचना कंप्यूटर शिक्षक को दी। शिक्षक द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद उसने गांव के कुछ युवकों को इसकी सूचना दी।
गांव के चार-पांच युवक बुधवार को दोपहर के समय स्कूल पहुंचे तथा कंप्यूटर शिक्षक राजबीर को कंप्यूटर में अश्लील फिल्में होने की कही। शिक्षक द्वारा नहीं होने पर उन्होंने कंप्यूटर की जांच की मांग की। इनमें बीए फाइनल का छात्र सुधीर जो कंप्यूटर का कोर्स कर रहा वह भी शामिल था। सुधीर ने बताया कि जब कंप्यूटर की जांच की तो डिलीट के नाम से एक फोल्डर मिला। इसमें फोल्डर के अंदर फोल्डर बनाए गए थे। करीब पांच-छह फोल्डर खोलकर देखे तो उसमें करीब 35 अश्लील फिल्में थी।
उन्होंने ये शिक्षक को दिखाई तो शिक्षक ने अगले दिन बाकी शिक्षकों से इस बारे में किसने डाली है इसका पता किया जाएगा बात कहकर अगले दिन पर मामला टाल दिया। जिस पर वह गुरुवार को पूरे गांव के साथ यहां पहुंचे। ग्राम पंचायत धिराणा कलां की शिकायत पर दोनों कंप्यूटर शिक्षकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications