Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घाटे की ओर बढ़ता सोने का निवेश

Now Gold is not 'Haven'
मुंबई। सेंसेक्‍स की उठापठक ने सोने में निवेश करने वाले निवेशकों को भी मुश्किल में डाल दिया है। दीपावली के मौके पर 30 हजार तक पहुंचने वाला सोना अब 5 हजार गिरकर 25 हजार तक आ गया है। सोने में मंदी का यह आलम है कि पिछले 2 दिनों में ही सोने में प्रति 10 ग्राम 1500 रुपए की गिरावट आई। पिछले हफ्ते सोने के दाम 29000 रुपए प्रति ग्राम थे।

भारत में तो सोने के निवेश को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। बात सोने में निवेश की हो या फिर इसकी खरीददारी की लोग सोने में खूब पैसा लगाते हैं। इस साल जब सोना 29 हजार से भी ऊपर चला गया था। तब लोगों को लगा कि आने वाले समय में सोना और भी महंगा हो सकता है। जिस वजह लोगों ने इसमें निवेश किया।

मंदी की दस्‍तक आई तो लोगों ने स्‍टॉक में पैसे लगाने से बेहतर सोने में निवेश करना समझा। जिस वजह से सोने के बढ़ते दामों की बावजूद सोने में तेजी से निवेश हुआ। जिस वजह से सोने के दाम उस समय आसमान छूते गए। भारत में लोग दीपावली के मौके पर सोने में खरीददारी करते हैं। पिछले कुछ समय से भारत में लोग सोने में निवेश भी करने लगे हैं। जिस वजह से लोगों ने सोने में निवेश भी कर डाला।

अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में रुपए के कमजोर होने से भी भारतीय बाजार में सोने के दाम में कमी आई है। पिछले कुछ समय से यूरो अपने नितले पर चला गया है। जिस वजह से डॉलर में मजबूती आई है। पूरी दुनिया में डॉलर और यूरो ही दो करेंसी हैं जिसमें लोग निवेश करते हैं। यूरो के डूबने से डॉलर में तेजी आई है। जिससे दुनिया के बाकी देशों की करेंसी में कमजोरी आई है।

इस हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 54 रुपए तक पहुंच गया था। जिस वजह से भारत की अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह प्रभ‍ावित हो गई थी। अब फिलहाल इतना साफ है पिछले कुछ दिनों से रुपए, डॉलर और यूरो के बीच जो आंख मिचौली चल रही है। उस हिसाब से आने वाले समय में हाल फिलहाल सोने के दाम में तेजी आने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+