शहीदों की याद में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता यूपी में

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए अमर जवानों की याद में राष्‍ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर में आपरेशन रक्षक के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड में शहीद हुये मेजर अमिय त्रिपाठी की याद में होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत आगामी 17 दिसम्बर से उनके पैतृक जिले कुशीनगर में होगी। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता के माध्यम से देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रतियोगिता का उद्धघाटन टीम इण्डिया के फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला करेंगे।

प्रतियोगिता के पहले राजधानी से कुशीनगर तक 317 किलामीटर की मैराथन दौड़ शुरू हुई जिसे मध्य कमान के लेफ्टिनेन्ट जनरल सी जी कामथ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ के लिए युवाओं की भीड़ एकत्र हुई। दौड़ बाराबंकी, फैजाबाद, बस्ती, श्रावस्ती. गोरखपुर होते हुये कुशीनगर पहुंचेगी। दौड में शामिल युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर लोगों को ध्यान देश के उन वीरों की ओर दिलाने का प्रयास किया जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। युवाओं के हाथ में बैनर था जिसपर मेजर अमिय त्रिपाठी अमर रहें लिखा था।

प्रतियोगिता के आयोजक और शहीद के बड़े भाई अजय त्रिपाठी ने बताया कि अमिय की शिक्षा-दीक्षा सैनिक स्कूल में हुई थी इसलिये नौजवानों में एक सन्देश देने और उनमें जोश भरने के लिये दौड़ लखनऊ से शुरू कराई गयी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लई मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को पुरस्कार के साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की 25 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों का कहना है कि मेजर त्रिपाठी खुद भी क्रिकेट को पसंद करते थे तथा वह इस खेल के एक बेहतरीन खिलाडी थे इसलिये उनके नाम से प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। मैराथन दौड़ में हिस्सा ले रहे युवकों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+