पूर्व मंत्री कुशवाहा पर फिर लोकायुक्त का शिकंजा
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त ने राज्य के पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ बुंदेलखण्ड के कुछ जिलों में खनन सम्बन्धी ठेकों के आबंटन में कथित अनियमितताओं के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि शिव पूजन सिंह और अरुण द्विवेदी ने कुशवाहा के खिलाफ अपनी-अपनी शिकायतों में उन पर खनन ठेकों के आबंटन में धांधली, काली कमाई का निवेश करने तथा चुनाव लड़ने के लिये अपना नाम बदलने के आरोप लगाये हैं। id="toptextpromo">उन्होंने
बताया कि लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन. के. मेहरोत्रा ने कुशवाहा को आगामी 26 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिये हैं। एक अन्य मामले में लोकायुक्त ने प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव कुंवर फतेह बहादुर को एक आईपीएस अधिकारी अमिताभ की पत्नी आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों पर 28 दिसम्बर तक जवाब देने को कहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>नूतन
ने आरोप लगाया था कि सरकार को विभिन्न चीजों की आपूर्ति में कथित रूप से अनियमितता बरतने वाली कम्पनियों को जांचकर्ता एजेंसी आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फतेह बहादुर और ईओडब्ल्यू के तत्कालीन अपर महानिदेशक आर. एन. सिंह के कहने पर क्लीन चिट दी थी। नूतन के पति अमिताभ पूर्व में ईओडब्ल्यू में तैनात थे।











Click it and Unblock the Notifications