उत्‍तर प्रदेश: बीएसएफ जवान की हत्या

murder
कानपुर। पड़ोसी जिले रमाबाईनगर में दो दिन पहले लापता हुए एक बीएसएफ जवान का शव अकबरपुर इलाके में पाया गया। उसके दोनों हाथ पैर बंधे हुये थे तथा गर्दन में कपड़ा कसा था। पहली नजर में ऐसा लगता है कि जवान को गला घोंट कर मारा गया है। पुलिस किसी रंजिश की बात से इंकार कर रही है। अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रमाबाईनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष दुबे ने आज बताया कि राजपुर कस्बे में रहने वाला हरविजय सिंह (35) पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में तैनात था और 11 दिसंबर की रात छुट्टी पर अपने घर आ रहा था। कल शाम उसका शव अकबरपुर कोतवाली के बारा जोड़ गांव के पास सड़क किनारे पड़ा पाया गया। उन्होंने बताया कि उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे तथा गर्दन में सलवार कसी हुई थी।

राहगीरों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने वहां पहुंच कर शव की पहचान उसके रिश्तेदारों को बुलाकर कराई। घरवालों का कहना है कि पुखरायां स्टेशन के पास एक बुलेरो जीप में सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। घरवालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी।

दुबे ने बताया कि इस सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हरविजय के घर वाले गांव में किसी व्यक्ति से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं इसलिये पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पहली नजर में लगता है कि उसकी हत्या गला दबा कर की गयी है लेकिन पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच के काम में पुलिस की कई टीमें लगायी गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+