गोवा में अब रेव पार्टिया नए अंदाज में
अंजुना।
गोवा में रेव पार्टियों के आयोजक पुलिस के छापों से बचने के लिए नयी तरकीब आजमा रहे हैं। इसके अंतर्गत रेव पार्टियों में बजने वाला कानफोड़ू संगीत अब केवल इयरफोन के माध्यम से डीजे सिस्टम से जुड़ा होता है, जिससे शोर नहीं मचता। इसके लिए वाइ-फाई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। id="toptextpromo">गोवा
के प्रसिद्ध अंजना बीच पर बसे एक हट के मालिक ने कहा कि यह एक दूसरे तरह की दुनिया है जहां हजारों लोग नाचते हैं लेकिन संगीत का शोर नहीं होता। इस नये चलन की शुरूआत गोवा के दो क्लबों ने की है। इनमें से एक क्लब गोवा के उत्तरी हिस्से में स्थित है तो दूसरा दक्षिण में। क्लब के मालिकों का कहना है कि उन्होंने इस तरह की शांत रेव पार्टियां कई बार आयोजित की हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ये
पार्टियां ध्वनि प्रदूषण कानून के तहत 10 बजे के बाद बंद कर दी जाती हैं। क्लब मालिकों ने कहा कि इन पार्टियों में मादक पदार्थो का प्रयोग नहीं होता। ये पार्टियां अमूनन अक्टूबर में शुरू होती हैं और नये साल के आने तक चलती हैं। लेकिन अब इसमें थोड़ी फेरबदल कर इसे दिसंबर के मध्य में शुरू किया जा रहा है। ये दिसंबर से शुरू होकर मई तक चलती हैं।











Click it and Unblock the Notifications