पश्चिम बंगाल: शराब कांड में हुई मौतों की जांच करेगी सीआईडी

उल्लेखनीय है कि नकली शराब की वजह से आज सुबह डायमंड हार्बर उप मंडलीय अस्पताल, एम आर बंगुर अस्पताल और कोलकाता के नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में 50 लोगों की मौत हो गयी। कल इन लोगों को इन अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात से ये लोग अवैद्य शराब के ठेकों से जहरीली शराब लेकर पी रहे थे।
डॉक्टरों की मानें तो ज्यादातर पीडि़तों को पेट में दर्द, उलटी, सीने में दर्द और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं थीं। पुलिस ने बताया कि अबतक 107 शवों का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और शव पीडि़तों के परिवारों को सौंप दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि घटना की प्राथमिक जांच के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ममता ने कहा कि शराब के इन ठेकों का मालिक बादशाह खोकोन के नाम से प्राथमिकी दर्ज की गयी है लेकिन वह फरार है।












Click it and Unblock the Notifications